Rang karam ka jivan

रंगमंच का फ़साना


अपना सच छुपा कर

किसी और का दिखाना

यही है रंगमंच का फ़साना l

दिल में ग़म हो 

तब भी हँसे जाना, 

दिल में खुशी हो

तब भी रो के दिखाना, 

यही है रंगमंच का फ़साना l

अपनी प्रेयसी को 

किसी और की बताना, 

खुद बड़े भाई का, 

फ़र्ज़ निभाना, 

यही है रंगमंच का फ़साना l


मौलिक स्वरचित्

( *शुभी जैन* )


Comments